Android और Pc में Telegram ग्रुप कैसे बनाए – दोस्तों क्या आप भी अपने Android फोन और Pc में Telegram ग्रुप बनाना चाहते हैं। अगर आप भी बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। कि आप किस तरीके से Android और Pc के अंदर Telegram ग्रुप को बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप को फॉलो करना होता है। जिनको फॉलो कर-कर आप बड़े आसानी से अपने Android और Pc के अंदर Telegram ग्रुप क्रिएट कर सकते हैं।
Android में Telegram ग्रुप कैसे बनाए
दोस्तों अब हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से अपने Android या IOS मोबाइल के अंदर Telegram ऐप के अंदर ग्रुप को बना सकते हो। दोस्तों जैसे आप व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाते हैं। ठीक उसी तरीके से आप चाहे तो Telegram पर भी ग्रुप बना सकते हैं। लेकिन यहां पर केवल फर्क इतना होता है कि आप व्हाट्सएप पर 250 से ज्यादा लोगों को नहीं जोड़ सकते हैं।
Read More – Photo की डिटेल्स कैसे निकाले; फोटो की हिस्ट्री का पता कैसे करें
लेकिन वहीं पर Telegram पर आप ग्रुप के अंदर 2 लाख तक मेंबर को जोड़ सकते हैं। Telegram के अंदर ग्रुप बनाने पर हमें काफी ज्यादा फायदा होता है। इसकी सहायता से हम एक ही बार में काफी सारे लोगों को मैसेज या कोई भी इंफॉर्मेशन को प्रोवाइड करा सकते हैं।
- साथ ही हम चाहे तो अपने ग्रुप के अंदर प्राइवेसी की परमिशन को भी सेट कर सकते हैं। जैसे कि सेंड मैसेज, एड यूजर चेंज, चैट इन्फो, सेंड मीडिया आदि हम प्राइवेसी परमिशन को भी सेट कर सकते हैं।
- दोस्तों चलिए अब हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताते हैं, कि आप किस तरीके से Android मोबाइल में Telegram ऐप के अंदर ग्रुप को बना सकते हैं।
- दोस्त इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के अंदर Telegram ऐप को ओपन करना है।
- जैसे ही आप Telegram ऐप को ओपन करते हैं, आपको ऊपर लेफ्ट साइड के अंदर ही 3 लाइन दिख जाएंगे, आपको 3 लाइन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको यहां पर न्यू ग्रुप वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको यहां पर आपके कांटेक्ट लिस्ट भी दिखाई देने लगेगी। आप इनमें से जिस को भी ऐड करना चाहते हो, आप उसको यहां पर सेलेक्ट करके नेक्स्ट वाले बटन पर क्लिक कर दें।
- आपको एक बात और बताना चाहूंगा कि आपकी इस लिस्ट के अंदर केवल वही लोग दिखेंगे जो भी Telegram ऐप का इस्तेमाल करते हैं।
- उसके बाद आप यहां पर अपने ग्रुप का कोई भी नाम डाल सकते हैं, उसके बाद आपको लास्ट में नीचे की तरफ टिक का निशान मिलेगा आपको टिक पर क्लिक करना है।
- दोस्तों इतना सब करने के बाद अब पूरे तरीके से आपका Telegram एप के अंदर ग्रुप बनकर तैयार हो चुका है।
Pc में Telegram ग्रुप कैसे बनाए-
दोस्तों हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से अपने Pc के अंदर Telegram एप के अंदर ग्रुप को क्रिएट कर सकते हो।
- दोस्तों आपको इसके लिए सबसे पहले तो आपके Pc के अंदर Telegram एप इंस्टॉल होना चाहिए। अगर यह नहीं है तो आप Telegram app for Pc लिखकर भी इसको डाउनलोड कर सकते हो।
- उसके बाद आप Telegram पर अपना अकाउंट बनाकर यहां पर ग्रुप बना सकते हैं।
- सबसे पहले आपको अपनी Telegram ऐप को ओपन करना है, आपको ऊपर लेफ्ट साइड के अंदर 3 लाइन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको न्यू ग्रुप पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपको यहां पर उस ग्रुप का नाम डालना है और आप यहां पर जिस भी मेंबर को ऐड करना चाहते हैं। आप उस को ऐड कर-कर लास्ट में क्रिएट वाले बटन पर क्लिक कर दें।
- दोस्तों इतना सब करने के बाद आप अपने Pc के अंदर Telegram एप में ग्रुप्स को पूरे तरीके से बना चुके हैं।