एक Gmail I D से मल्टीप्ल Youtube Channel कैसे बनाये बनाये– दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं, कि आप किस तरीके से एक Gmail ID से ही मल्टीपल Youtube Channel को बना सकते हैं। दोस्तों वैसे आप एक अकाउंट से Youtube पर मल्टीपल Channel बना सकते हैं। इसके लिए आपको कोई भी लिमिट नहीं होती है। लेकिन आपको इसके लिए अलग-अलग गूगल पेज पर Channel आर्ट को बनाकर अलग-अलग अपलोड करना होता है। लेकिन दोस्तों मैं आपको बताना चाहूंगा कि लोग Youtube पर मल्टीपल Channels को क्रिएट करके।
आज के समय में लाखों रुपए वहां से कमा रहे हैं। देखा जाए तो यह कोई मुश्किल काम नहीं होता अगर आप हार्ड वर्क करते हैं। तो आप यहां पर अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। शुरुआत में आपको यहां पर थोड़ा टाइम लग सकता है। लेकिन धीरे-धीरे आपको Youtube से काफी अच्छी अर्निंग होना शुरू हो जाती है।
दोस्तों जब Youtube से आपको पैसे मिलते हैं और आपकी जब पहली पेमेंट आती है। तो उसको देखकर आपको एक अलग ही सुकून मिलता है। उससे आपका मोटिवेशन भी बना रहता है, कि आप जिस फील्ड के अंदर इतनी मेहनत कर रहे हो इतना हार्ड वर्क कर रहे हो। उसका आपको आज रिजल्ट मिला है, जब आपको Youtube से अच्छे खासे पैसे मिलने लगते हैं। तब आपका भी Youtube पर काम करने में काफी मन लगने लगता है।
Read More – Android और Pc में Telegram ग्रुप कैसे बनाए
दोस्तों आप चाहे तो आप सभी Youtube Channel को एक साथ जोड़ करके। उन सभी को मोनेटाइज करके काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। लेकिन उसके लिए आपको सभी Youtube Channels को वेरीफाई करना होता है। लेकिन यहां पर आप एक फोन नंबर से केवल दो ही Channels को वेरीफाई कर सकते हो। तो इस चीज का आप जरूर ध्यान रखें।
एक Gmail ID से मल्टीप्ल Youtube Channel को कैसे बनाये
दोस्तों अब हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से एक Gmail ID से मल्टीपल Youtube Channel को बना सकते हैं। इसके लिए हमने आपको स्टेप बाय स्टेप बताया है, आप भी इन स्टेप्स को फॉलो करके एक Gmail ID से मल्टीपल Youtube Channel को बना सकते हैं।
- दोस्तों सबसे पहले आपको Youtube के अंदर अपनी Gmail ID से लॉगिन करना है।
- उसके बाद आपको अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करना है, क्लिक करने के बाद आपका Channel वहां पर शो होने लगेगा।
- उसके बाद आपको Youtube सेटिंग पर क्लिक करना है।
- दोस्तों आपको अकाउंट सेटिंग के नीचे ओवरव्यू का ऑप्शन मिल जाएगा, आपको इस पर क्लिक करना है।
- और फिर आपको सी ऑल माय Channel और create a new Channel वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपके सारे Channel यहां पर शो करने लगेंगे।
- यहां पर सबसे ऊपर लिखा होगा कि create a new Channel आपको इस पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको यहां पर अपने Youtube Channel का नाम लिखना होगा। दोस्तों हो सकता है, आप जो नाम अपने Youtube Channel का रखना चाहते हो वह नाम पहले से ही किसी ने सेलेक्ट किया हो। तो आप यह ध्यान रखें कि आप यहां पर अपने Youtube Channel का नाम थोड़ा सा यूनिक रखें। जिसको अभी तक पहले किसी ने भी ना रखा हो।
- उसके बाद आपको कैटेगरी को सेलेक्ट करना है, अगर आपको यहां पर अपने Channel से रिलेटेड कैटेगरी नहीं मिलती है। तो आप यहां परअदर्स वाले ऑप्शन पर भी क्लिक कर सकते हैं।
- उसके बाद आपको आई एग्री वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको Done के बटन पर क्लिक करना होगा।
- दोस्तों इतना सब करने के बाद अब आपका Youtube पर एक नया Channel सक्सेसफुली क्रिएट हो चुका है। जिसकी सेटिंग्स आइकन पर क्लिक कर-कर आप वहां पर देख सकते हो।
- दोस्तो आप भी इस प्रोसीजर को फॉलो करके अपने लिए अनलिमिटेड Youtube Channels को क्रिएट कर सकते हैं। हो सकता है, कि आपका Channel यहां पर वेरीफाई ना हो। तो आपके Channel को वेरीफाई करने का यहां पर आपको हॉप्सन मिलता है। आप अपने Channel को वेरीफाई कर-कर उसको Youtube से मोनेटाइज कर सकते हो। फिर आप इससे काफी अच्छा पैसा कमा सकते हो।