ASO क्या है? Mobile App को Google Play Store में Top Rank पर कैसे लाएँ? – आज के समय में बहुत सारे लोग खुद का App Develop करके उसे Google Play Store में Publish करते हैं। यदि उनके App को अधिक बार Download मिलते हैं और उसे अधिक लोग यूज़ करते हैं, तो वे उसके जरिए अच्छी खासी कमाई करते हैं। यदि आपने खुद का कोई App Develop करके उसे Google Play Store में Publish किया है और उसे अधिक Download नहीं मिल रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके बहुत ही काम आ सकता है क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ASO क्या है? Mobile App को Google Play Store में Top Rank पर कैसे लाएँ?
आज के समय में Android Mobile App का यूज़ सबसे अधिक किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल Android स्मार्टफोन के लिए ऐसे बहुत सारे App लॉन्च हो चुके हैं जिनके जरिए हम बहुत सारे काम घर बैठे पूरे कर सकते हैं। जैसे ऑनलाइन शॉपिंग App, ऑनलाइन रिचार्ज एवं पेमेंट App, ऑनलाइन न्यूज़ App, ऑनलाइन टीवी App, ऑनलाइन म्यूजिक एवं वीडियो App, इत्यादि।
Read More – Rank Math SEO vs Yoast SEO: 2021 में कौन सा है बेहतर?
किसी भी App को Google Play Store में Publish करने के बाद यदि उस पर अधिक Download मिलते हैं तो उसके जरिए अच्छी खासी कमाई की जा सकती है। बहुत सारे लोग Google Play Store पर खुद का App बनाकर उसे Publish करते हैं लेकिन उन पर Download नहीं मिलता है। इसके लिए आपको Google Play Store में Mobile App को Top Rank पर लाने के लिए Optimization Factor को समझना पड़ता है। इस आर्टिकल में हम आपको Google Play Store में किसी भी Mobile App को Top Rank पर लाने के लिए Optimize करने का तरीका बताएंगे।
Contents
ASO क्या है?
ASO का फुल फॉर्म App Store Optimization होता है। जिस तरह SEO का काम आपके वेबसाइट को सर्च इंजन रैंकिंग में Top पर लाना होता है ठीक उसी प्रकार ASO का काम Play Store में किसी भी Mobile App को Top Rank पर लाना होता है। यदि आप ASO के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं तो अपने Mobile App को Google Play Store में Top Rank पर ला सकते हैं। आज के समय में आपने जितने भी Mobile App को Top पर देखा होगा वह सभी ASO के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं और उससे संबंधित फैक्टर्स के हिसाब से काम करते हैं।
यदि आपका Mobile App Similar Mobile Apps की लिस्ट में Top पर दिखता है तो उस पर Download होने के अधिक चांस होते हैं। आपने अक्सर जब किसी भी कैटेगरी के App को Download करने के लिए सर्च किया होगा तो उसमें कई सारे App के लिस्ट ओपन हो जाती है जिसमें कोई App सबसे Top पर रहता है। बहुत सारे लोग Google Play Store में किसी Particular Keyword को सर्च करके उस तरह का App Download करना चाहते हैं। यदि आप ASO की जानकारी रखते हैं तो अपने Mobile App को भी इन Keywords पर Top Rank करा सकते हैं।
Google Play Store में Mobile App Top Rank कैसे करता है?
Google Play Store में Mobile App को Top Rank पर लाने के लिए कई सारे फैक्टर काम करते हैं। यदि आपके App में बहुत अधिक Downloads हो चुके हैं तो वह App Top Rank कर सकता है। इसके अलावा, App Reviews and Ratings भी किसी भी Mobile App को Google Play Store में Top Rank पर लाने में सहायक होता है। यदि कोई Mobile App लोगों के स्मार्टफोन में अधिक दिनों तक Install रहता है तो भी App Top पर हो सकता है। इसके अलावा यदि कोई App बहुत अधिक Uninstalls किया जाता है तो उस App को Play Store रैंकिंग में नीचे कर दिया जाता है।
Mobile App को Google Play Store में Top Rank पर कैसे लाएँ?
यदि आप अपने Mobile App को Google Play Store में Top Rank पर लाना चाहते हैं तो नीचे बताए गए प्रोसेस को जरूर फॉलो करें।
1. App Title
Mobile App को Google Play Store में Top Rank पर लाने के लिए Keyword को App Title में शामिल करना बहुत जरूरी होता है। जैसे यदि आप News से संबंधित App Publish कर रहे हैं तो उसकी App Title XYZ News: Hindi News, Cricket News, Politics News, National News, इत्यादि तरीके से लिख सकते हैं।
2. Description
Mobile App को Google Play Store में Top Rank पर लाने के लिए उस App का अच्छा Description लिखना भी बहुत जरूरी होता है। Mobile App के Description में उससे संबंधित फीचर्स के बारे में बिल्कुल भी लिखना ना भूलें क्योंकि बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो किसी App को Download करने से पहले उसकी Description पढ़ना पसंद करते हैं। इसके साथ ही साथ उस Description में अपने सोशल मीडिया अकाउंट की लिंक देना बिल्कुल ना भूलें। इसके साथ ही साथ Description में Keywords भी जरूर लिखें।
3. AppAnnie वेबसाइट से Idea लें
यदि आप अपने Mobile App को Google Play Store में Top Rank पर लाना चाहते हैं तो https://www.appannie.com वेबसाइट के जरिए आईडिया प्राप्त कर सकते हैं। यह वेबसाइट Mobile App को Play Store में Top Rank पर लाने के लिए अच्छे-अच्छे कीवर्ड्स उपलब्ध कराता है जिनका इस्तेमाल करके आपको बहुत ही फायदा प्राप्त होगा।
4. Screenshot एवं Videos दें
आपने अक्सर देखा होगा कि Google Play Store में किसी भी App के नीचे उसका स्क्रीनशॉट एवं कुछ App में वीडियो पड़े रहते हैं। यह यूजर्स पर काफी अच्छा असर डालते हैं और आपके App में Download बढ़ाने का काम करते हैं। इस स्क्रीन शॉट के जरिए आप अपने Mobile App के इंटरफेस को दिखा सकते हैं और साथ ही साथ उसके फीचर्स भी बता सकते हैं। इतना ही नहीं यदि आप स्क्रीन वीडियो का यूज़ करते हैं तो इसमें आप अपने Mobile App के खास फीचर्स की वीडियो भी बना सकते हैं जिसको देखकर यूजर आपके Mobile App को Download करने में रुचि दिखाएंगे।