4 Best WordPress Internal Linking Plugin In Hindi – यदि आप ब्लॉगिंग करते हैं तो यह अच्छी तरह से जानते होंगे कि Internal Linking करना कितना जरूरी होता है। On Page SEO में Internal Linking एक अहम भूमिका निभाता है। अक्सर बहुत सारे ब्लागर शुरुआत में अपने आर्टिकल में Internal Linking नहीं करते हैं जिसके चलते वह आर्टिकल सर्च इंजन में रैंक नहीं हो पाता है। अपने ब्लॉग आर्टिकल को पॉपुलर बनाने के लिए और उस पर अधिक से अधिक ट्रैफिक लाने के लिए On Page SEO का सबसे अहम योगदान होता है। इसीलिए इस आर्टिकल में हम आपको 4 Best WordPress Internal Linking Plugin के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Contents
Internal Linking से क्या फायदे हैं?
यदि आप अपने ब्लॉग आर्टिकल में Internal Linking करते हैं तो इसमें कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। यह सर्च इंजन बोट्स को Crawling and Deep-Indexing करने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह Bounce Rate कम करने और अधिक Page Views दिलाने में मदद करता है। यह Link Juice भी बनाता है, जिससे आप एक पेज से दूसरे पेज पर जा सकते हैं। इस प्रकार से आपके ब्लॉग पर व्यूज भी बढ़ते हैं। इसके अलावा Internal Linking On page SEO में भी लाभ दिलाता है।
4 Best WordPress Internal Linking Plugin In Hindi
यदि आप Internal Linking करने के लिए किसी अच्छे Plugin की तलाश कर रहे हैं, तो यहाँ पर हम आपको 4 Best WordPress Internal Linking Plugin की जानकारी देने जा रहे हैं। आप इनमें से किसी एक Plugin का इस्तेमाल करके Internal Linking को आसान बना सकते हैं और अपने आर्टिकल को सर्च इंजन में रैंक करा सकते हैं।
1. WordPress Default Search & Interlink
यह Plugin Internal Linking के लिए बड़ा ही आसान करता है। इसकी मदद से आप बड़े ही आसानी से किसी भी आर्टिकल में किसी दूसरे आर्टिकल को Inter Link कर सकते हैं। जब आप इस Plugin को इंस्टॉल करने के बाद कोई आर्टिकल लिखते हैं और Interlinking वाले ऑप्शन क्लिक करते हैं तो वहाँ पर आपके रिसेंट आर्टिकल्स दिखाई देने लगते हैं।
Read More – WordPress Me Email Subscribe List Kaise Add Kare?
उसमें से किसी आर्टिकल पर क्लिक करके और फिर Add Link पर क्लिक करते ही वह आपके आर्टिकल में लिंक हो जाता है। इस तरह से आप बड़े ही आसानी से किसी भी किसी भी आर्टिकल में Internal Linking कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस Plugin के जरिए आप किसी भी आर्टिकल को सर्च भी कर सकते हैं और उसे अपने आर्टिकल में Interlink कर सकते हैं।
2. SEO Smart links Premium
किसी भी आर्टिकल में Internal Linking करने के लिए यह बहुत ही अच्छा Plugin माना जाता है। यदि आप इसके प्रेमियों वर्जन का इस्तेमाल करते हैं तो यह खुद ही उससे संबंधित किसी भी आर्टिकल को रिकमेंड करता है और उसे Internal Link करता है। Plugin का इस्तेमाल करने के बाद आपको अलग-अलग आर्टिकल के लिए बार-बार Internal Linking करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उदाहरण के रूप में यदि आप WordPress Plugin से संबंधित आर्टिकल लिखते हैं और उसमें Internal Linking करना चाहते हैं तो WordPress Plugin से संबंधित सभी आर्टिकल में वह ऑटोमेटिक लिंक हो जाएगा।
3. Interlinks manager
Internal Linking के लिए यह काफी आधुनिक Plugin है और इसका बहुत सारे लोग इस्तेमाल भी करते हैं। यह Plugin Internal Linking प्रक्रिया को बहुत ही आसान बनाता है और यह Gutenburg भी सपोर्ट करता है। इस Plugin में कई सारे फीचर्स मिलते हैं जैसे Calculate the link juice, Set words to automatic link to link of your choice, Include/Exclude custom post type, Suggest internal links in the post-editing section (This is super useful), Track the internal links, Export data to CSV, इत्यादि।
4. LinkWhisper
यह Plugin किसी भी आर्टिकल में Internal Linking करने के लिए ऑटोमेटिक सजेशन देता है जिसके जरिए आप बड़े ही आसानी से किसी भी आर्टिकल में Internal Linking कर सकते हैं। इसमें आप जिस भी प्रकार का आर्टिकल लिखते हैं उससे संबंधित आर्टिकल की लिस्ट दिखाई देती है जिसमें से आप किसी को भी चुन कर उसे अपने नए आर्टिकल के साथ लिंक कर सकते हैं। इस तरह से आप समय के साथ-साथ बेहतर On Page SEO ऑप्टिमाइजेशन भी कर सकते हैं।